फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth found dead on highway identified, accused of murder

Kanpur News: हाईवे पर मृत मिले युवक की शिनाख्त, हत्या का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 09:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Youth found dead on highway identified, accused of murder
रनियां। कानपुर- इटावा हाईवे पर शुक्रवार रात को मृत मिले युवक की शिनाख्त रविवार सुबह थाना पहुंचे परिजन ने की। परिजन ने मृतक की पत्नी पर अनबन को लेकर हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर निवासी आयुष सचान रविवार दोपहर को मां बृजेंद्र कुमारी व प्रधान राम लखन सचान के साथ रनियां थाना पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार रात को हाईवे किनारे मिले अज्ञात युवक शव के बारे में जानकारी की। पुलिस की ओर से दिखाए गए कपड़ों व फोटो से आयुष ने शव की शिनाख्त भाई इंद्रजीत सचान (32) के रूप में की। बताया कि भाई किसान था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी बच्चों के साथ कानपुर में रहती थी। शुक्रवार सुबह भाई घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश कर रहे थे। उसने मृतक की पत्नी पर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि हाईवे पर युवक मृत मिला था जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। प्रथम दृष्टया सड़क हादसा होना प्रतीत हो रहा है। परिजन के आरोप पर पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed