{"_id":"616dd249cdb2e3019a48dd20","slug":"youth-drowned-in-sengur-river-while-carrying-newborn-s-body-in-kanpur-dehat-pukhrayan-news-knp658984542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में नवजात का शव प्रवाहित करते समय सेंगुर नदी में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में नवजात का शव प्रवाहित करते समय सेंगुर नदी में डूबा युवक
विज्ञापन
पुखरायां में सेंगुर नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के पास सेंगुर नदी में नवजात का शव प्रवाहित करने के दौरान युवक पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश कराई पर उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मैरकपुर गांव के राजेश परिवार के साथ पातेपुर में रहते हैं। राजेश की पत्नी ऊषा ने एक माह पूर्व बेटी को जन्म दिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने से सोमवार को नवजात की मौत हो गई।
सूचना पर मैरकपुर गांव से लोग पहुंचे थे। इसमें जयनारायण का बेटा मोहित (20) भी आया हुआ था। जब राजेश व अन्य लोग मावर गांव के पास पुल के नीचे सेंगुर नदी में नवजात का शव प्रवाहित करने लगे तो मोहित अधिक गहराई में चला गया।
विज्ञापन
मोहित के डूबते ही लोग चीखने लगे। सूचना मिलने पर देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। नदी का बहाव तेज होने के कारण कोई भी पानी में नहीं जा सका। बाद में कालपी और मूसानगर से गोताखोरों को बुलाकर मोहित की तलाश शुरू कराई गई, पर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नवजात का शव प्रवाहित करने के दौरान युवक नदी में डूब गया है। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह फिर से उसकी तलाश कराई जाएगी।