फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

Kanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 03:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
बसरेहर। घायल मिले युवक की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मलपुरा गांव निवासी अमर सिंह ने गांव के ही दो भाइयों पर बेटे मनोज उर्फ रिंकू (35) की हत्या करने का आरोप लगाया। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे मनोज की शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही दो सगे भाइयों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद मनोज लापता हो गया। दोपहर सूचना मिलने पर वह गांव से पांच किलोमीटर दूर बनकटी गांव के पास पहुंचे। जहां पर मनोज घायल पड़ा था। गंभीर हालत में में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। इसके चलते शनिवार शाम गांव के दो लोगों से कहासुनी हुई थी। मौके पर मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। वहां से मनोज अपनी बाइक से चला गया था। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed