{"_id":"638c2f5a5e33ec5f8f0f3e73","slug":"youth-dies-due-to-collision-of-unknown-vehicle-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 04 Dec 2022 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:01 AM IST
सार
कुठौंद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट में मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के हिमालयन वैली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बुद्ध सिंह (40) पुत्र सुरेंद्र बाबू निवासी सोनेपुरा थाना रामपुरा अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर से शंकरपुर की और आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान धराना मोड़ पर रात आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रोड पर शव पड़ा देखा, तो थाना कुठौंद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बुध सिंह के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन