{"_id":"5e2744d48ebc3e57e431770c","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-garib-rath-express-kanpur-news-knp539878613","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी थाना क्षेत्र के सोमवार की देर शाम को माल गोदाम के पास रेलवे लाइन को पार करते समय कैटरिंग ठेकेदार गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करौल चौकी शमशेरी निवासी सुजीत कुमार उर्फ छोटू (28) पुत्र अशोक कुमार कैटरिंग का ठेका आदि लेकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम करीब पौने नौ बजे वह रेलवे लाइन को पार कर घर जा रहा था। रेलवे लाइन को पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही गरीबरथ एक्सप्रेस के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दुर्घटना में मांस के टुकड़े इंजन में फंस जाने के कारण चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को दी।
जीआरपी थाना प्रभारी कृपालशंकर मौके पर पहुंचे और रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे लाइन व इंजन को साफ किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। कृपालशंकर ने बताया कि मौके पर एक बंद मोबाइल फोन मिला था। इसके माध्यम से परिवार के लोगों से संपर्क किया गया। मृतक के ताऊ जबर सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने शिनाख्त की। बताया कि सुजीत कुमार कैटरिंग आदि का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।