{"_id":"613d0e1d8ebc3ef2c0714113","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-vehicle-family-members-allege-murder-akbarpur-news-knp65162558","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रनियां। नारीखेत गांव के सामने शुक्रवार देर रात वाहन से कुचलकर किशरवल निवासी युवक की मौत हो गई। वह पैदल घर जा रहा था। मृतक के भाई ने गांव निवासी एक नामजद व दो अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू की है।
किशरवल गांव निवासी किसान ओम प्रकाश का पुत्र सुबोध यादव (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात सुबोध कुछ साथियों के साथ घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद वह मैथा मार्ग से पैदल ही घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मार्ग से गुजरे लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, तो घर वाले मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सुबोध के भाई विनोद यादव ने हत्या का आरोप लगा गांव निवासी एक युवक व दो अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विनोद यादव ने पुलिस को बताया कि सुबोध अविवाहित था।
वह फैक्टरी में धान की भूसी ट्रक पर लादने का काम करता था। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सत्यता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।