फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth crushed to death by magic, deceased was sleeping outside the house, driver and cleaner arrested

बांदा हादसा: अधेड़ की मैजिक से कुचलकर मौत, घर के बाहर सो रहा था मृतक, ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:50 PM IST
सार

Banda accident: घटना की सूचना गांव के ही भाजपा नेता अशोक राजपूत ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही, ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर व क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Youth crushed to death by magic, deceased was sleeping outside the house, driver and cleaner arrested
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, घर के बाहर सो रहे अधेड़ को तेज रफ्तार मैजिक ने रौंद डाला। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन सहित चालक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरवा गांव निवासी बाबूलाल प्रजापति (45) पुत्र रामगोपाल अपने घर के सामने चारपाई में सो रहा था। मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार मैजिक कानपुर से टमाटर लादकर मैहर, मध्यप्रदेश जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान कालिंजर मुख्य मार्ग पर शंकरपुरवा में मैजिक चालक को झपकी आ जाने पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को रौंद डाला और पलट गई। गाड़ी पलटने से पूरे सड़क में टमाटर फैल गया। हादसे में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर व क्लीनर को पुलिस के हवाले किया
वहीं, ड्राइवर और क्लीनर के मामूली चोंटे आई हैं। घटना की सूचना गांव के ही भाजपा नेता अशोक राजपूत ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही, ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर व क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

दुकान की रखवाली के लिए सोया था बाहर
बाबूलाल प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने घर के सामने ही एक छोटी सी परचून की दुकान रखे हुए था। अपनी दुकान की रखवाली करने के लिए घर के बाहर चारपाई में सोया करता था। साथ ही, टेलरिंग का काम भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed