{"_id":"6150c2918ebc3e08fe5d6f7f","slug":"youth-commits-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- पार्टनरों ने मुझ पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया, इसलिए दे रहा हूं जान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- पार्टनरों ने मुझ पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया, इसलिए दे रहा हूं जान...
Mon, 27 Sep 2021 12:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:27 AM IST
सार
तनाव में आकर राकेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है, जिसमें चार लोगों के नाम हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुझे लखनऊ के रहने वाले पार्टनरों ने झूठे मुकदमे में फंसा दिया...। मेरी खून पसीने से कमाई की रकम भी हड़प ली..। आए दिन मिलने वाली धमकियों से तंग आकर जान दे रहा हूं...। इन शब्दों को सुसाइड नोट में लिखकर रविवार को कल्याणपुर मकड़ीखेड़ा में रहने वाले इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी राकेश कुमार (36) ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी।
मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राकेश की पत्नी मनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ में पति के साथ रहती थीं। पति एक इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म में काम करते थे। उनकी मुलाकात लखनऊ के ओम इलेक्ट्रॉनिक्स की मालकिन मंजु यादव और उनके पति रामजीत यादव से हुई।
उन्होंने अपनी फर्म में राकेश को सेल्समैन की नौकरी दे दी। फिर पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब राकेश को पता चला कि दोनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है तो वह रुपये वापस मांगने लगे। इस बीच आरोपियों ने राकेश पर ही फर्जी मुकदमा लखनऊ में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
22 सितंबर को लखनऊ के चिनहट थाने से किसी एसआई का फोन आया, जिसने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी। तनाव में आकर शनिवार देर रात राकेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है, जिसमें चार लोगों के नाम हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।