फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Brandishes Gun on Highway, Creates Ruckus at Hookah Bar; Reel Goes Viral

Kanpur: हाईवे पर तमंचा लहराकर ट्रक चालक को धमकाया, आरोपी की रील वायरल

Sat, 04 Apr 2026 01:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 04 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के जनता नगर चौकी इलाके में दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने हाईवे पर ओवरटेक करने को लेकर ट्रक चालक को तमंचा लहराकर डराया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ‘अरमान’ नाम का युवक अपने साथियों के साथ क्षेत्र में दहशत फैलाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Youth Brandishes Gun on Highway, Creates Ruckus at Hookah Bar; Reel Goes Viral
हाईवे पर तमंचा लहराकर धमकाता आरोपी :वीडिओ ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसी रात युवक ने बर्रा के शास्त्री चौक स्थित एक चर्चित हुक्का बार में भी हंगामा किया। यहां शराब के पैसे को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। झगड़े में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक फटे सिर के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों में सामने आ चुका है।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद घायल युवक ने ही आरोपी का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घायलों का इलाज कराने के साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed