{"_id":"6ac33f878f183a268201cd23","slug":"youth-beaten-to-death-after-being-dragged-with-a-rope-around-his-neck-murder-case-registered-against-six-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: गले में रस्सी बांध युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारा, छह पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: गले में रस्सी बांध युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारा, छह पर हत्या की रिपोर्ट
Mon, 05 Oct 2026 11:41 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
युवक को पीटते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवली थाना क्षेत्र के जुरावरपुर गांव में रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। वीडियो में कुछ लोग युवक के गले में रस्सी डालकर उसे घसीटते और लाठी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि महिला और पुरुषों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जुरावरपुर निवासी रामसनेही (45) का रंजिश को लेकर रविवार रात 11:30 बजे गांव के ही रामस्वरूप से विवाद हुआ था। रामसनेही की बहन रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रामस्वरूप, उसकी पत्नी रामकुमारी, पुत्र अंकुश और पुत्रियां तन्नू, रीना व प्रिया ने गालीगलौज के बाद रामसनेही को घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
मारपीट में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी शिवली भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन की तहरीर पर शिवली पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और घटना की जांच की जा रही है।