{"_id":"6289383d2535f6438f05c35b","slug":"youth-assaulted-in-auraiya-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: जेसीबी से रास्ता रोक कार सवार युवक को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: जेसीबी से रास्ता रोक कार सवार युवक को पीटा, हालत गंभीर
Sun, 22 May 2022 12:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 May 2022 12:37 AM IST
सार
औरैया में दबंगों का अजीबोगरीब मामला आया है। प्रधान ने समर्थकों संग बीच सड़क पर जेसीबी लगाकर कार रोक ली। कार में बैठे युवक को जमकर पीटा।
विज्ञापन
सड़क पर लहूलुहान पड़ा घायल शिवकरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के असेवटा-सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने जेसीबी से रास्ता रोक कर कार सवार युवक से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर प्रताप सिंह निवासी शिवकरन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को वह गांव निवासी शिववीर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने औरैया गया था। उसी शादी में असेवटा ग्राम प्रधान प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू भी आए थे। समारोह के दौरान दोनों में बहस हो गई थी।
बीच बचाव कर लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर रात वह घर लौट रहा था तभी असेवटा-सेंगनपुर मार्ग पर पंचनद इंटर कालेज के पास प्रदीप यादव ने आनंद, शीलू, रिंकू यादव व कुछ अज्ञात लोगों के साथ रास्ते में जेसीबी लगाकर कार रोक ली। वह कुछ समझ पाता तभी सभी ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राहगीरों को आता देख मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।