फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth arrested for lynching sleeping dog in Kanpur

निर्दयता: कुत्ता भौंका तो भड़का नशेबाज, ईंट से कूंचकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह

Sun, 16 Oct 2022 09:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Oct 2022 09:33 PM IST
सार

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में सो रहे कुत्ते की ईंट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुत्ते को मारने का सीसीटीवी फुटेज देखा रूह कांप गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Youth arrested for lynching sleeping dog in Kanpur
कुत्ते को मारने जाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र में सिरफिरे नशेबाज ने एक कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला। वह सिर्फ इसलिए कि कुत्ता उस पर कुछ घंटे पहले उस पर भौंका था। बेजुबान की नृशंस हत्या का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जूही पुलिस हरकत में आई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन

जूही निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को एक कुत्ता उनकी दुकान के बाहर सो रहा था। इसी बीच इलाके में रहने वाला जैकी नशे में धुत होकर आया और ईंट कुत्ते के सिर पर मार दी। कुत्ते ने तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जब विरोध किया, तो जैकी उनको भी धमकाने लगा।

विज्ञापन

कुत्ता भौंक रहा था, इसलिए मार डाला
उसने कहा कि कुत्ता उस पर कुछ देर पहले भौंक रहा था। इसलिए उसको मार दिया। लोगों से भी उसने गाली गलौज किया। धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इधर रविवार को फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकें बाद पुलिस ने जैकी पर पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। फिर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसको जेल भेजा।

पीट-पीटकर तोड़ दिया था पैर
लोगों ने बताया कि जैकी अक्सर शराब के नशे में धुत होकर बवाल करता था। इस दौरान वह बेजुबान जानवरों पर भी बर्बरता करता था। जिस कुत्ते की उसने हत्या की उसी को कुछ महीने पहले डंडे से पीटा था। उसका एक पैर तोड़ दिया था। तब भी लोगों ने विरोध किया था लेकिन वह नहीं सुधरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed