फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth and woman killed in accidents

हादसों में युवक व महिला की मौत

Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth and woman killed in accidents
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में तेज रफ्तार डीसीएम व वोल्वो बस की टक्कर से अलग-अलग हादसों में युवक व महिला की मौत हो गई। वहीं हादसों में दो युवक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा निवासी शिवांशु त्रिवेदी (24) पुत्र चंद्र कुमार त्रिवेदी साथी कानपुर के कर्रही बर्रा निवासी शिवांश पांडेय (23) के साथ शनिवार की दोपहर में बाइक से रनियां में मटियामऊ रोड स्थित एक फैक्टरी में काम की तलाश में आए थे।
विज्ञापन

यहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरे शिवांशु को डीसीएम से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। मौके पर ही शिवांशु की मौत हो गई। गंभीर घायल शिवांश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों ने हेलमेट लगने के बजाए बाइक में पीछे बांध रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर औरैया के भीखमपुर निवासी कमलेश कुमार बाइक से बीमार भाभी नीरज देवी (45) को लेकर शनिवार सुबह कानपुर जा रहा था। वह जैसे की रनियां पहुंचा अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
वहां से चिकित्सक ने उसे हैलट रेफर कर दिया। दोपहर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। युवक ने हेलमेट लगा रखा था। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि अभी दोनों घटनाओं की तहरीर नहीं मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत कानपुर में हुई है, वहीं पर शव का पोस्टमार्टम होगा।

पिता के बाद बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रनियां। मृतका के देवर कमलेश ने पुलिस को बताया कि कई वर्ष पहले भाई धमेंद्र की मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे अनमोल व सचिन हैं। शनिवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में भाभी की भी मौत हो गई। इससे बच्चों के सिर से पिता के बाद मां का भी साया उठ गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed