{"_id":"616f247806c8aa46ce009e40","slug":"youth-and-old-age-die-of-fever-in-kanpur-dehat-30-people-sick-in-pitampur-village-akbarpur-news-knp659195820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में बुखार से युवक और वृद्धा की मौत, पीतमपुर गांव में 30 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में बुखार से युवक और वृद्धा की मौत, पीतमपुर गांव में 30 लोग बीमार
विज्ञापन
पीतमपुर में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूरा व राजपुर मेें बुखार की चपेट में आकर युवक व वृद्धा की मौत हो गई। जिसके चलते जिले मेें डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 62 पहुंच गया है।
रूरा कस्बा के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी फल विक्रेता के पुत्र सूरज (20) को करीब तीन दिन से बुखार आ रहा था। कस्बे के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लाभ न मिलने पर परिजन इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले गए। जहां मंगलवार की दोपहर को उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई।
जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। इसी तरह राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के दयानतपुर गांव निवासी सावित्री देवी (60) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका प्राइवेट इलाज कराते रहे।
विज्ञापन
पति शिवदयाल ने बताया कि आराम न मिलने पर कानपुर के अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में सावित्री देवी की मौत हो गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम भेजकर दोनों मौतों के बाबत जानकारी कराई जाएगी।
पीतमपुर में बुखार का प्रकोप, 30 लोग बीमार
राजपुर। पीतमपुर गांव में जगह-जगह फैली गंदगी व जलभराव से मच्छरजनित व अन्य संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिया है। बुखार से गांव की रामवती (55), राममूर्ति (50), वनिता देवी (75), मोहम्मद सलीम सहित 30 से अधिक लोग बीमार हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान शहनाज आरिफ की सूचना पर राजपुर पीएचसी से डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बुखार पीड़ित 21 मरीजों का उपचार किया।