{"_id":"5c2f4f67bdec2256be1eea68","slug":"youngman-misdeeded-with-old-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 75 साल की बीमार बुजुर्ग से 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 75 साल की बीमार बुजुर्ग से 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, महिला की मौत
Sat, 05 Jan 2019 09:14 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर के किदवई नगर में गुरुवार सुबह नशे में धुत 22 साल के युवक ने पड़ोसी 75 साल की बीमार महिला से दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी दरवाजा खोलकर महिला के कमरे से भागा तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में अधिक रक्तस्राव से बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई। स्लाइड बनाई गई है। एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
किदवई नगर इलाके में स्थित कच्ची बस्ती में एक सरकारी विभाग का सफाईकर्मी परिवार के साथ रहता है। सफाईकर्मी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह, उसका बेटा और पिता काम पर गए थे। पत्नी मायके गई थी। घर में दो बेटियां और एक बेटा था। घर के बगल में कमरे में उसकी बीमार मां लेटी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है
सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला अमर वाल्मीकि शराब के नशे में मां के कमरे में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद करके मां के संग दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी बेटी दादी को खाना देने पहुंची तो कमरा बंद देख कर चौंक गई।
उसने सोचा कि दादी चल नहीं सकती हैं तो अंदर से दरवाजा कैसे बंद कर लिया। बेटी ने खिड़की से झांककर देखा तो अमर मां के बिस्तर पर लेटा था। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख अमर दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर भागा, तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया।
गुस्साए लोगों ने अमर को पेड़ से बांधकर पीटा। करीब आधे घंटे बाद किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला को उर्सला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला के पौत्र दीपक की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।