{"_id":"5cf357a2bdec22078d33086a","slug":"youngman-drown-in-ganga-river-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे, नाविक ने एक युवक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे, नाविक ने एक युवक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Sun, 02 Jun 2019 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर साथ में पुलिस, परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में गंगा स्नान करने गए दो भाई अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। नाविक ने आनन-फानन नदी में कूदकर एक की जान बचा ली। दूसरे की तलाश जारी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी रजत(25) चौधरी पुत्र राजाराम रविवार सुबह कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी बहनोई हरिशंकर बहन अर्चना और बड़े भाई विशाल(28) के साथ पांचाल घाट में गंगा स्नान करने गया था।

गंगा स्नान के दौरान विशाल और रजत गंगा में डूबने लगे। नाविक विशाल को बचाने में सफल रहा जबकि रजत गंगा में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रजत की तलाश में गोताखोर लगा दिए हैं। 1 घंटे की मशक्कत के बाद भी रजत का कुछ पता नहीं चल सका। रजत शहर की एक बाइक एजेंसी पर काम करता था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन