फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman committed suicide in police station

झगड़े पर समझौते के लिए पुलिस ने बुलाया, थाने में लगा ली युवक ने फांसी

Sat, 27 Oct 2018 09:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
youngman committed suicide in police station
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में पड़ोसियों से हुए संघर्ष के मामले में पुलिस द्वारा सुलह-समझौते के लिए बुलाए गए युवक ने थाने में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण तिंदवारी थाने आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। यह देर रात तक जारी था। पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी बुला ली गई। शव को मर्च्युरी में रखाया गया है। 
विज्ञापन


घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव में भगदरा डेरा की है। गांव में बबलू सिंह (37) पुत्र रामआसरे सिंह किराना और चाय आदि की दुकान किए था। उसके घर के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में कटिया फांसने को लेकर तीन दिन पूर्व पड़ोस के निषाद बिरादरी के लोगों से झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले थे। इससे बबलू के सिर में चोट लग गई थी। निषाद पक्ष की दो बालिकाएं भी घायल हुईं थीं।
विज्ञापन



बताते हैं कि शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए तिंदवारी थाना बुलाया था। बबलू सिंह अपने एक सहयोगी के साथ थाने पहुंच गया। दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा। इसी बीच थाने में बैठा रखे गए बबलू सिंह ने शौचालय के बगल में स्थित होमगार्ड रूम में रखे लकड़ी के तख्त पर कुर्सी रखकर सीलिंग पंखे पर अपना साफा (अंगौछा) बांध लिया और दूसरा छोर गले में बांधकर फांसी पर झूल गया। कुछ ही देर बाद पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में मौत की खबर मिलते ही मृतक के गांव से बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचने लगे। देर रात तक यह भीड़ काफी बढ़ गई। मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एस आनंद और अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। कई थानों का फोर्स और पीएसी तलब कर ली गई। इस बीच तिंदवारी थाना इंसपेक्टर अंगद प्रताप सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। थाने में मौजूद क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप गुप्ता ने जल्दबाजी में सिर्फ इतना ही बताया कि मृतक के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई। अधिकारी मौजूद हैं। जांच की जा रही है। अभी तक फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed