फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman attemt to suicide

पुलिस ने एक न सुनी, रवि ने खुद को लगा ली आग,  लोगों ने पानी डालकर बचाया

Sat, 13 May 2017 12:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
youngman attemt to suicide
आग बुझने के बाद सुभाष चौक पर बैठा पीड़ित रवि
यूपी के औरैया में शुक्रवार को एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। अचानक युवक को जलता देख आसपास के लोगों ने उस पर पानी डाल दिया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आग लगने से युवक के सिर के बाल व चमड़ी बुरी तरह से झुलस गई। अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी युवक रवि पुत्र दिवंगत लालजी ने सुभाष चौक पर अचानक अपने सिर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लोगों ने पानी डालकर उसे बचाया लेकिन तब तक उसके सिर के बाल व चमड़ी बुरी तरह से झुलस गई थी।
विज्ञापन


युवक बुरी तरह से छटपटा रहा था। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि वह स्मैक पीता है। इसी को लेकर पत्नी से आए दिन झगड़ा होता है। पत्नी के समझाने के बाद वह गलत संगत छोड़ बाहर जाने की तैयारी से घर से निकला था। इस दौरान उसकी जेब में एक हजार रुपये थे। जैसे ही वह पुराना नुमाइश मैदान के पास पहुंचा तभी उसी के दो साथियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर धारदार हथियार रखते हुए जेब की तलाशी ली। जेब में पड़े 950 रुपये निकाल कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह दौड़ता हुआ सुभाष चौक पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद यूपी 100 पुलिस से शिकायत की। मदद की गुहार लगाई लेकिन वह अनसुनी करते हुए वहां से चले गए। इसके बाद चीता मोबाइल के सिपाहियों से भी शिकायत की लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। इससे परेशान होकर उसने जान देने के लिए कदम उठाया।  
                          
                            

सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस 

youngman attemt to suicide
घटनास्थल पर लगी भीड़
यूपी 100 को त्वरित एक्शन के लिए बनाया गया है लेकिन अक्सर मौके से ही यह नदारत रहती है। शुक्रवार को जब चौराहे पर हुई घटना की सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर को फोन लगाया तो घंटी बजती रही पर फोन नहीं उठा। इस पर तुरंत सीओ सिटी भास्कर वर्मा को फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस को मौके पर भेजे जाने को कहा गया तो सूचना के पौन घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा।

इस पर एसपी को मामले की जानकारी दी। इस बीच लगभग एक घंटा बीत चुका था। वहीं पीड़ित की हालत खराब देख वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसपी रामकिशोर के कहने के बाद चीता मोबाइल सिपाही अस्पताल पहुंचा। इस घटनाक्रम के बाद शहर की कानून व्यवस्था की हालत क्या है। यह बताने की शायद जरूरत भी नहीं होगी। 

एएसपी पंकज ने बताया कि मामला गंभीर है। इसको संज्ञान में लिया जाएगा। यूपी 100 पुलिस की यह गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed