फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngest parshad elected here

यहां चुना गया सबसे कम उम्र का पार्षद, 7 सालों की मेहनत देख कैबिनेट मंत्री ने दिलाई थी टिकट

Sat, 02 Dec 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
youngest parshad elected here
सबसे कम उम्र के पार्षद प्रशांत शुक्ला
कानपुर के वार्ड 95 यशोदा नगर से भाजपा से जीते प्रशांत शुक्ला सबसे कम उम्र के पार्षद हैं। उनकी उम्र अभी 22 साल 11 माह है। पार्टी के प्रति समर्पण के कारण कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उसे टिकट दिलाई थी।
विज्ञापन


प्रशांत शुक्ला स्नातक हैं। वह पार्टी से करीब सात साल से जुड़े हैं। महाराजपुर से सतीश महाना के चुनाव लड़ने पर प्रशांत शुक्ला ने काफी मेहनत की थी। अपनी टीम बनाकर घर-घर जाकर वह संपर्क करते थे। पार्टी के प्रति उनकी मेहनत और लगन के कारण ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन

youngest parshad elected here
डेमो पिक
निकाय चुनाव के समय सतीश महाना ने यशोदा नगर वार्ड से प्रशांत को पार्षद का टिकट दिलाने में पैरवी की थी। कैबिनेट मंत्री ने प्रशांत को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया था। प्रशांत शुक्ला बताते हैं कि उनके पिता अजय शुक्ला एक केमिकल सप्लायर के यहां नौकरी करते हैं। वह किराये के मकान में रहते हैं। उनकी मां घरेलू महिला हैं। एक छोटा भाई है। आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक न होने के कारण वह चुनाव लड़ने की तो सोच भी नहीं सकते थे।

कैबिनेट मंत्री ने जब उनसे चुनाव लड़ने को कहा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। प्रशांत शुक्ला ने कहा कि वह चुनाव मैदान में उतरे और जनता ने उन्हें पास भी कर दिया। अब वह अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed