छोटे भाई ने बड़े की जान ली: युवक ने घर में बेरहमी से गर्दन रेतकर हत्या की, फिर खून किया साफ, पास ही पड़ा था शव
गर्दन के ऊपर व नीचे की साइड कटने से खून का ज्यादा बह गया। कमरे में शव खून से लथपथ पड़ा था। आसपास खून फैला था। हत्या के बाद पानी से फर्श धोने पर नाली में खून दिखाई देने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशेड़ी छोटे भाई ने बड़े भाई की घर के कमरे में धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। नाली में खून बहता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महाराज सिंह के बड़े पुत्र रंजीत (25) व छोटे पुत्र गोलू में किसी बात को लेकर घर में ही विवाद हो गया। गोलू ने गुस्से में आकर रंजीत की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। गर्दन के ऊपर व नीचे की साइड कटने से खून का ज्यादा बह गया। कमरे में शव खून से लथपथ पड़ा था। आसपास खून फैला था। हत्या के बाद पानी से फर्श धोने पर नाली में खून दिखाई देने लगा। जिससे कुछ पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर रामअवतार, एसआई नितिन कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कमरे में लहूलुहान शव पड़ा देखा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कमरे को बंद कर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर फोटोग्राफी कर कुछ नमूने लिए।
पिता महाराज सिंह का कहना था कि घटना का कारण उन्हें नहीं पता है। वह अलीगंज रोड के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते हैं। रास्ते में आते समय उन्हें किसी ने मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। अक्सर नशे की हालत में मारपीट करते रहते थे। दोनों भाई मजदूरी कर गुजारा करते थे। रंजीत की दो बहन बविता व मोनी हैं। एक बहन विमला की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। रंजीत की मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई व पिता एक ही घर में रहते थे। बड़ा भाई अजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हत्या के बाद कमरे में खून धो रहा था भाई
बड़े भाई रंजीत की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी भाई को खुद के फंसने का भी डर सताने लगा। कमरे में फैले खून को देखकर वह पानी से धोने लगा। पानी के साथ जब खून बहकर नाली में पहुंचा तो पड़ोसियों ने बहता खून देख लिया और चौंक गए। ताका-झांकी करने पर ग्रामीणों को रंजीत की हत्या करने का शक हो गया। इस पर पुलिस को सूचना दी।
एक बेटे की हत्या, दूसरे के जेल जाने का पिता को गम
गांव रजपालपुर निवासी महाराज सिंह को बड़े बेटे रंजीत की हत्या के बाद अब दूसरे बेटे के जेल जाने का भी गम है। कहते हैं पिता के लिए औलाद सभी बराबर होती हैं। महाराज सिंह ने कहा कि रंजीत शराब पी लेता था। छोटा बेटा शराब नहीं पीता था। पत्नी की मौत के बाद पिता बेटे रंजीत के साथ मिलकर खाना बनाकर खाते थे। यह सब बताते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़े। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे।