फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे ज्यादा युवा हो रहे सड़क हादसों के शिकार, जानें क्या है इसकी वजह  

Tue, 07 Nov 2017 12:46 PM IST
कुशाग्र पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
कुशाग्र पांडेय, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
young people becoming targets of road accidents
डेमो पिक
यूपी में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें युवाओं की हो रही हैं। यूपी सड़क दुर्घटना में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है और यूपी में कानपुर दूसरे नंबर पर है। इसकी पुष्टि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट से हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौत युवाओं की हो रही है। इसलिए युवाओं को गाड़ी चलाते हुए बेहद सतर्क रहना चाहिए। 
young people becoming targets of road accidents
डेमो पिक
सबसे ज्यादा बाइकर्स की मौत हुईं
देश में पिछले साल चार लाख से ज्यादा हादसे हुए हैं। इसमें 1 लाख 49 हजार 403 लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. गौरव गुप्ता के मुताबिक यूपी में ही 19320 लोगों की मौत हुई है। इसमें 34 प्रतिशत से ज्यादा बाइक सवार की मौत हुई है। मरने वालों में कानपुर के 1201 लोग थे। हादसों के शिकार ज्यादातर बाइक सवार की मौत लापरवाही में हुई। वे या तो हेलमेट नहीं पहने थे या फिर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इसके अलावा खस्ता हालत सड़क, नियमों का उल्लंघन और दूसरे गाड़ी सवार की गलती से हुए हादसे में बाइक सवारों की मौत हुई है। डॉ. गौरव के मुताबिक इन हादसों को रोका जा सकता है, अगर बाइक सवार थोड़ी सावधानी बरतें। 
 
young people becoming targets of road accidents
डेमो पिक
मरने वालों में 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा 
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटना कैसी भी हो, उसमें मरने वाले ज्यादातर युवा होते है। पिछले तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक हादसों में 60 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं की मौत होती है। इसमें बाइक, कार और अन्य वाहन सवार हैं। महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
young people becoming targets of road accidents
डेमो पिक
इनकी वजह से हुए हादसे 
- तेज रफ्तार में बाइक चलाना
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना
- शराब पीकर गाड़ी चलाना 
- हेड लाइट खराब होने पर भी गाड़ी चलाना
- गाड़ी के ब्रेक ठीक न होना 
- गलत दिशा में गाड़ी चलाना 
- बाएं तरफ से ओवरटेक करना
- तेज रफ्तार में गाड़ी को मोड़ने पर
- यू टर्न में असावधानी बरतने में 
विज्ञापन
young people becoming targets of road accidents
डेमो पिक
इस तरह हादसे से बचें 
- हेलमेट लगाकर बाइक और सीट बेल्ट लगाकर कार चलाएं
- आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बनाए रखें 
- गाड़ी चलाते समय उसके ब्रेक और लाइट चेक कर लें
- हमेशा दाहिने ओर से गाड़ी को ओवरटेक करें 
- गाड़ी को तय स्पीड पर ही चलाएं
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, मोबाइल का भी प्रयोग न करें 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed