फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics- पालतू भैसा हुआ खूंखार, पति-पत्नी को सींगों से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Mon, 06 Nov 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:47 PM IST
सार

- चारा देने में देरी पर पालतू भैंसे ने दंपति को मार डाला
- शिवराजपुर के हरनू गांव में हुई घटना
-छुट्टा भैंसा से गांव में दहशत
- पहले महिला को फिर उसके पति को कुचल डाला
- पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Buffalo killed husband and wife by crushing with horns
मृतकों के शव - फोटो : अमर उजाला
भैंसे पर सवार अदृश्य 'मृत्यु का देवता' पति और पत्नी की जान लेने पर तुला था। आधा सैकड़ा से ज्यादा गांववाले आंखों के सामने ‘मौत का तमाशा’ देख रहे थे। कुछ ही मिनटों में उसने दोनों की सांसें छीनकर हमेशा-हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। ऐसा कहना है उन ग्रामीणों का जो चाह कर भी कुछ नहीं कर पाये। घटना यूपी के कानपुर जिले की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैली है।

जानें, क्या है पूरा मामला....

 
Buffalo killed husband and wife by crushing with horns
मृतक के शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शिवराजपुर (बिल्हौर) थाना क्षेत्र के हरनू गांव में एक पालतू भैंसे ने देर से चारा देने पर अपने मालिक दंपति पर हमला कर दिया। भैंसे ने पहले महिला को सींग से कुचलकर मार डाला और फिर उसके पति का पीछा कर उसे भी अपनी सीगों से कुचल डाला। अपने आंखों के सामने दो मौतें देख दौड़े ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी भैंसे ने दौड़ा लिया। गांव के सैकड़ों लोग जब लाठी-डंडों और पत्थर लेकर पहुंचे तब उत्तेजित भैंसे को जैसे-तैसे खलिहान की ओर खदेड़ा गया।


 
Buffalo killed husband and wife by crushing with horns
गढ्ढे में पड़ा अंतिम सांसें लेता अजयपाल - फोटो : अमर उजाला
शिवराजपुर के हरनू गांव में भैंसा पालक अजय पाल (48) पुत्र सबड़ीबाज अपनी पत्नी अनारकली (42) और पुत्र पिंटू के साथ रहते थे। शिवराजपुर एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि अजय पाल क्षेत्र में अपने पालतू भैंसे से प्रजनन संबंधी कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम निर्धारित समय से काफी देर बाद करीब चार बजे अनार कली पालतू भैंसे को चारा डालने गई। तभी भूखे भैंसे ने हुंकार भरते हुए उस पर हमला कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Buffalo killed husband and wife by crushing with horns
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अनार कली जब तक कुछ समझ पाती तब-तब भैंसे की गर्दन में बंधी रस्सी टूट गई और देखते ही देखते भैंसे ने महिला को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया। भैंसे के पत्नी पर हमला करने पर लाठी लेकर दौड़े अजय पाल ने कई लाठियां भी मारीं, लेकिन भैंसे पर कोई असर नहीं पड़ा।


 
विज्ञापन
Buffalo killed husband and wife by crushing with horns
इसी भैंसे ने ले लीं दो जानें - फोटो : अमर उजाला
उधर, अनार कली को मौत के घाट उतारने के बाद पिटाई से गुस्साए भैंसे ने अजयपाल को दौड़ा लिया। भागने पर अजय घर के पास एक गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद भैंसा ने उसे भी अपनी सीगों से मौत की नींद सुला दिया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed