फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man was tied to a pole and beaten to death on suspicion of being a goat thief In Fatehpur

UP: बकरी चोर का शक... युवक को खंभे से बांधा, भीड़ ने बर्बरता से पीटकर मार डाला; परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 21 Jul 2025 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीड़ ने बकरी चोर के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। अधिक पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man was tied to a pole and beaten to death on suspicion of being a goat thief In Fatehpur
फतेहपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बकरी चोरी के शक में युवक को शनिवार रात करीब डेढ़ बजे खंभे से बांधकर भीड़ ने जमकर पीटा। पिटाई से युवक बेसुध हो गया। युवक के परिजन सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छह नामजद व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी मनोज राजपूत (35) अविवाहित था। ट्रक पर खलासी का काम करता था। दो माह से घर पर ही था। उससे बड़ा भाई विनोद व छोटा भाई धनीराम है। भाई धनीराम ने बताया कि गांव का फुल्लन सिंह करीब रात डेढ़ बजे घर पहुंचा। 
विज्ञापन


उसने पड़ोसी गांव में मनोज के साथ मारपीट की खबर दी। वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मोहनखेड़ा गांव में जियालाल के दरवाजे पर भीड़ लगी थी। भाई मनोज खंभे पर रस्सी से मरणासन्न हालत में बंधा था। परिजन रात करीब दो बजे मनोज को सीएचसी लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, जियालाल की पत्नी मीरा ने बताया कि वह दरवाजे पर बच्चों के साथ सो रही थी। करीब रात डेढ़ बजे किसी के आने की आहट महसूस हुई। वह उठी तो युवक को पास देखकर शोर मचाया। 

 

चोर समझकर ग्रामीणों ने मनोज को पीटा
ग्रामीणों ने घेरकर मनोज को पकड़ लिया। चोर मानकर ग्रामीणों ने मनोज की पिटाई कर दी। सीओ सिटी गौरव शर्मा और थानाध्यक्ष विकास सिंह ने घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर की आशंका पर ग्रामीणों की पिटाई से मनोज की मौत हुई है। 

 

भाई धनीराम की तहरीर पर जियालाल की पत्नी मीरा देवी, जियालाल सोनकर, रामप्रसाद, नवल, बरदानी, तोंदा व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। महिला समेत चार लोगों को पुलिस को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed