{"_id":"5e3ba8328ebc3ee60f1643d8","slug":"young-man-was-beaten-with-the-butt-of-gun-in-etawah-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: युवक को तमंचे की बट से पीटा, कार से कुचलने की कोशिश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: युवक को तमंचे की बट से पीटा, कार से कुचलने की कोशिश, हालत गंभीर
Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब के ठेके के पास एक युवक को तमंचे की बट से घायल कर कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सैफई ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आकाश कुमार पुत्र रामवीर अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी समय तीन लोग कार से आए और तमंचे की बट से युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद कार से टक्कर मारते हुए भाग निकले। भाई कुलदीप कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया है।