फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man strangled to death during love affair, murder accused couple arrested

Honour killing In Auraiya: शादीशुदा महिला से था अफेयर, प्रेमी और पति में थी रंजिश, दंपती ने दी खौफनाक मौत

Wed, 01 Nov 2023 08:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 08:15 AM IST
सार

Auraiya News: मृतक के मामा नरेंद्र की तहरीर पर प्रेमिका गुलशन, उसके पति रहीश व देवर पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुलशन व रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार दंपती ने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन
Young man strangled to death during love affair, murder accused couple arrested
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के तालेपुर गांव में बहन के घर गए सागर कुमार यादव पुत्र सोनेशंकर निवासी किशनपुर की मड़ैया की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का है। शव की शिनाख्त होते हुए पूरा मामला दो घंटे में साफ हो गया। शिनाख्त होते ही घटना की परतें खुलने लगी। ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि एक साल पहले गुलशन से सागर की नजदीकी हुई। सागर उसे अपने साथ भी ले गया। कुछ दिन बाद छोड़ गया।

विज्ञापन

हत्या की वजह गुलशन के पति रहीश व सागर के बीच रंजिश रही। पत्नी की दूसरे नजदीकी रहीश को रास न आई। 28 अक्तूबर को तो हद ही पार हो गई। सागर शराब पीकर गुलशन के पास जा पहुंचा। सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ ने रहीश को झकझोरा तो हथौड़े से सागर को पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि सागर शादीशुदा है। गुलशन के एक दो साल की बेटी है।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। एक साल से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। 28 अक्तूबर को सागर नशे में गुलशन के घर पहुंचा। रहीश से कहासुनी होने पर दोनों ने हत्या कर दी। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर पप्पू पर भी आरोप लगाया गया है। संलिप्तता स्पष्ट नहीं हो पा रही है।  -चारू निगम, पुलिस अधीक्षक औरैया

पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को मौके से गिरफ्तार किया
बता दें सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तालेपुर में बाजरा काटने गए किसान को एक बोरी मिली थी। खून बहता नजर आने पर पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने बोरे से युवक का शव बरामद किया। शिनाख्त करने हुए पुलिस को तो पता चला कि युवक अपनी बहन के घर तीन दिन पहले आया था।  गांव में एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

प्रेमिका के पति व युवक के बीच हो गई थी रंजिश
सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त सागर कुमार यादव पुत्र सोनेशंकर निवासी किशनपुर की मड़ैया क्योंटरा के रूप में हुई है। तालेपुर में युवक बहन रहती है। गांव में एक महिला से सागर का प्रेम प्रसंग चलता था। एक साल पहले वह प्रेमिका गुलशन को अपने साथ ले भी गया था। इसके बाद उसे छोड़ गया। उसके बाद प्रेमिका अपने पति के साथ फिर से रहने लगी थी। इस घटना से प्रेमिका के पति व युवक के बीच रंजिश हो गई थी।

घर से हत्या में प्रयुक्त वसूली भी बरामद
28 अक्तूबर को भी कहासुनी हुई थी। सागर शराब के नशे में प्रेमिका के घर पहुंचा था। जहां पर उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमिका के घर से हत्या में प्रयुक्त वसूली भी बरामद कर ली। मृतक के मामा नरेंद्र की तहरीर पर प्रेमिका गुलशन, उसके पति रहीश व देवर पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुलशन व रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार दंपती ने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed