फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man set himself on fire to escape from the police

इटावा: पुलिस से बचने के लिए युवक ने खुद को किया आग के हवाले, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप

Wed, 19 Aug 2020 04:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
young man set himself on fire to escape from the police
घटनास्थल का निरीक्षण करते एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के महेवा कस्बा में मंदिर के पास वांछित को पकड़ने गई पुलिस को आता देख युवक ने कमरे के अंदर पेट्रोल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और कमरे में रखा सामान भी जल गया। चौकी पुलिस ने आग बुझाकर युवक को सीएचसी भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक पर कानपुर देहात के कई थानों में सात मामले दर्ज हैं। जबकि परिजनों ने पुलिस पर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं आग से जलते युवक को बचाने में चौकी प्रभारी भी मामूली रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

कस्बा के मंदिर महेवा निवासी पुष्पेंद्र कुमार दोहरे पुत्र नाथूराम को बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस कानपुर देहात के सिकंदरा थाना में दर्ज मामले में पकडऩे गई थी। जैसे ही पुलिस उसके घर पर पहुंची तो पुष्पेंद्र ने कमरे के अंदर जाकर बोतल में रखा पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के साथ हमराह फोर्स ने आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा है।

वहीं पुष्पेंद्र की पत्नी रुचि और माता कांता देवी का आरोप है कि पुलिस ने ही पेट्रोल डालकर पुष्पेंद्र को आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पत्नी रुचि ने बताया कि वह घर पर ही स्कूल चलाती है और पति पुष्पेंद्र लखना रेंज में वन विभाग में मजदूरी करता है, उसके तीन बच्चे हैं।

पुष्पेंद्र ने बताया कि उसका किसी से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला भी दर्ज है। उसका आरोप है कि पुलिस उसे बेवजह परेशान कर रही है, उस पर कोई मामला दर्ज नहीं है और पुलिस ने ही उसे जलाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र पर कानपुर देहात जिले के थाना सिकंदरा के अलावा डेरापुर, अकबरपुर, अजीतमल आदि थानों में सात मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी अजीतमल के अटसू में नकली आरटीओ के रूप में भी पुलिस ने पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस सिकंदरा थाना में 457, 308 धारा में दर्ज मामले में पकडऩे आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed