फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man returned home from Delhi hanged himself

दिल्ली से दो दिन पहले ही घर लौटा था युवक, परिजनों ने खोला कमरा तो फांसी पर झूल रहा था शव

Mon, 17 Aug 2020 11:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
young man returned home from Delhi hanged himself
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
औरैया के ग्राम पहाडपुर गांव में सोमवार की सुबह क़रीब 4 बजे एक युवक ने पत्नी से गृह क्लेश के चलते अपने ही घर के कमरे में पंखे से साडी के पल्लू से फांसी लगाकर आत्महत्या की कर ली। जिस वक्त युवक ने फांसी लगाई उस वक्त उसके घर के परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा का खोला तो युवक फांसी पर लटका था।
विज्ञापन


जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सरनाम सिंह उर्फ सन्नी 30 पुत्र राम प्रकाश निवासी पहाड़पुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में सिक्यूरिटी गार्ड की नोकरी करता था।
विज्ञापन


वो कई दिनों से परेशान चल रहा था। युवक दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था। युवक की शादी 6 साल पहले पूनम निवासी जैनपुरा थाना अजीतमल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका किसी बात को लेकर पत्नी से आपस मे कहासुनी हो गई। जिसके बाद कई बार युवक पत्नी को लेने के लिए वो उसके घर गया लेकिन वो नही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का एक दो साल का बेटा भी है। जो उसकी पत्नी के पास है। मृतक के पिता गांव में खेती बाड़ी का काम करते है। जबकि उसका बड़ा भाई वेदप्रकाश फौज में पठानकोट में तैनात है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आगे जो कानूनी कार्यवाही हो वो की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed