फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man ran away leaving dead woman in hospital, three innocent children remained abandoned for five hours

UP: मृत महिला को अस्पताल में छोड़ भागा युवक, पांच घंटे तक लावारिस रहे तीन मासूम, भाई के आते ही खुला बड़ा राज

Thu, 29 Feb 2024 05:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Feb 2024 05:39 AM IST
सार

Farrukhabad News: मृतका की बेटी ने मामा को बताया कि दीपू ने मां के साथ मारपीट की थी। जसवीर ने दीपू पर हत्या कर शव अस्पताल में छोड़ जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Young man ran away leaving dead woman in hospital, three innocent children remained abandoned for five hours
तीनों मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मृत अवस्था में लाई गई एक महिला को युवक लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गया। उसके साथ मौजूद तीन मासूम बच्चे करीब पांच घंटे तक लावारिस हालत में रहे। अस्पताल स्टॉफ ने बच्चों को नाश्ता करवाकर मोबाइल से गेम खिलाकर मन बहलाया।

विज्ञापन

महिला के भाई ने भर्ती कराने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद की नगर पंचायत खिमसेपुर निवासी सीता (30) पत्नी लालू को लोहिया अस्पताल में दीपू नाम के युवक ने बुधवार सुबह 10 बजे भर्ती कराया। उसने अपने आप को महिला का देवर बताया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ मौजूद वैष्णवी (5), परी (4) और प्रवास (2) को दीपू अस्पताल में ही छोड़कर शव स्ट्रेचर पर रखकर फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

भाई बोला- दीपू ने की है हत्या
मोहम्मदाबाद पुलिस की सूचना पर खिमसेपुर से शाम को सीता का भाई जसवीर नाथ अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। जसवीर ने बताया कि बहन की हत्या दीपू ने ही की है। इसीलिए वह अस्पताल में शव और मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पहले पति को छोड़ दूसरे के साथ रहने लगी
जसवीर ने बताया कि सीता का विवाह औरैया के बिधूना थाने के गांव सरैया निवासी सीतला के साथ हुआ था। वह शराबी था। लिहाजा बाद में जिला बांदा के लालू जाटव के साथ रहने लगी। उसी से तीनों संतानों ने जन्म लिया। इसी दौरान तालग्राम कन्नौज निवासी दीपू इसे अपने साथ रखने लगा।



शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जसवीर को परी ने बताया कि दीपू ने मां के साथ मारपीट की थी। जसवीर ने दीपू पर हत्या कर शव अस्पताल में छोड़ जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed