फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man murdered due to old rivalry, attacked with sticks and bled to death, died during treatment

Hamirpur: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, लाठी-डंडों से हमला कर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत

Mon, 02 Oct 2023 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

Hamirpur Murder: थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Young man murdered due to old rivalry, attacked with sticks and bled to death, died during treatment
मदनपाल यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए विवाद के चलते रविवार देर शाम खेत से लौट रहे युवक की पीछे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के बसवारी के शिवनी डेरा निवासी मृतक के छोटे भाई बलवान यादव ने बताया कि वह अपने बड़े भाई मदनपाल यादव (38) के साथ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे खेतों  घर लौट रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह भाई से करीब 50 मीटर आगे चल रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहूंचे, तभी पीछे से आरोपी ज्ञान सिंह, अवधेश व रणधीर पुत्रगण राधाचरण ने एक राय होकर पीछे चल रहे उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर रास्ते पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर किया
जब उसने शोर सुनकर पीछे देखा, तो हमलावरों को ललकारा। इस पर सभी आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। आनन फानन में उसे सीएचसी मुस्करा लेकर आए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। 

पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया
थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed