{"_id":"606988f38ebc3e5903546b6f","slug":"young-man-injured-himself-with-a-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान, पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Sun, 04 Apr 2021 03:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कोंच कोतवाली में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने ब्लेड से खुद को लहूलुहान कर लिया। युवक की इस हरकत से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में सरकारी वाहन से उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी के एक कमरे में बंद करके उसका उपचार कराया गया। इस दौरान पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ राहुल पाँडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल से बातचीत की। युवक का नाम श्यामू परिहार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गोबर्धनपुरा बताया गया है। कुछ दिनों पूर्व जिले में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। युवक उसी मामले में नामदर्ज आरोपी है।