फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man hanged himself with a dupatta, father scolded him for asking for money, police waiting for PM report

Unnao: दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पिता ने रुपये मांगने पर डांटा था, पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 30 Jun 2023 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 05:56 PM IST
सार

Unnao Suicide: चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि परिजन, डांट से नाराज होने की बात बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Young man hanged himself with a dupatta, father scolded him for asking for money, police waiting for PM report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में रुपये मांगने पर पिता ने अपने बेटे को डांट दिया। इससे क्षुब्ध बेटे ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह देर तक कमरे के बाहर ना आने पर भाई पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी शरीफ के बेटे महफूज (18) ने चार महीने पहले मोबाइल फोन की दुकान खोली थी। लेकिन बिक्री ना होने से बंद करनी पड़ी। तब से वह बेरोजगार था। गुरुवार को बकरीद पर वो दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहता था।
विज्ञापन

उसने पिता से कुछ रुपये मांगे थे। लेकिन पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कहकर डांटा और रुपये देने से मना कर दिया। रात को वह कमरे में चला गया। शुक्रवार को काफी देर बाहर न आने पर बड़ा भाई राजू कमरे में पहुंचा, तो भाई का शव फंदे से लटका देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि परिजन, डांट से नाराज होने की बात बता रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed