Unnao: युवक ने लगाई फांसी...पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, युवती को सुसाइड के लिए उकसाने की दर्ज हुई थी रिपोर्ट
Unnao News: माखी थाना क्षेत्र में युवक का शव बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती की आत्महत्या के मामले में पर युवक पर सुसाइड के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विस्तार
उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में युवती का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बुधवार को युवक ने भी घर से दूर खेत में बेर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस में जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
माखी थाना क्षेत्र के विजयीखेड़ा गांव निवासी बेचेलाल गौतम के पुत्र अतुल (21) मजदूरी करता था। अतुल का दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी में रहने वाली निधि पाल (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती का शव शिवनगर मोहल्ले में रहने वाले फुफेरे भाई के घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला था।
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका के पिता विजय पाल की तहरीर पर अतुल गौतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दही थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जब तक उसकी गिरफ्तारी करती बुधवार को युवक ने भी खुदकुशी कर ली।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसका शव विजयखेड़ा गांव के बाहर बेरी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि युवक का शव लटका मिला है। परिजनों का अभी कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।