{"_id":"5d73b85e8ebc3e015c0c9fe4","slug":"young-man-had-gone-missing-in-mysterious-ways-from-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था युवक जब सच सामने आया तो परिजनों के साथ पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था युवक जब सच सामने आया तो परिजनों के साथ पुलिस भी रह गई सन्न
Sat, 07 Sep 2019 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
मंगलामुखी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के मोहल्ला कल्याणी देवी से रहस्यमय हालात में लापता हुए युवक का सच सामने आया तो परिजनों के साथ पुलिस भी सन्न रह गई। रुपयों की चाह में युवक मंगलामुखी की वेशभूषा में रेलवे स्टेशन पर लोगों से वसूली करता मिला। पुलिस ने गुमशुदा इस युवक को सर्विलांस की मदद से कानपुर सेंट्रल से पकड़ा है।
परिजनों ने मानसिक बीमार होने की बात कही तो पुलिस ने इलाज कराने की नसीहत देकर उसे परिजनोें के सुपुर्द कर दिया। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक करीब 15 दिन पहले पिता से 20 हजार रुपये व मोबाइल लेकर दिल्ली कमाने की बात कह घर से निकला था।

कुछ दिन बाद उसने पिता को फोन कर बताया कि दिल्ली में उसकी नाक व कान काटकर अगवा कर लिया गया। जिस पर पिता ने कोतवाली पुलिस को आपबीती बता मदद मांगी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों से लिए गए लापता युवक के मोबाइल को जब सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन कानपुर सेंट्रल की मिली।
पुलिस कानपुर सेंट्रल पहुंची तो युवक के सामने होने पर भी उसकी पहचान से भटक गई। कोतवाल की माने तो पुलिस जिस लापता युवक की तलाश में कानपुर सेंट्रल पहुंची थी वह मंगलामुखी की वेशभूषा में पुलिस को मिला। जिस पर उसे कोतवाली लाकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन कोतवाली पहुंचे तो उसका स्वरूप देखकर दंग रह गए।
परिजनों ने युवक को मानसिक बीमार बता पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई न करने की मांग की। पुलिस ने परिवार को इलाज की नसीहत देकर उसे सुपुर्द कर दिया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने युवक को मंगलामुखी वेश में वसूली करते पकड़ा, हालांकि कोई शिकायत न मिलने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।