Auraiya: संदिग्ध परिस्थियों में फंदे पर लटका मिला युवक, भाई बोली- नहीं हुई थी शादी, हर प्रकार का नशा करता था
Auraiya News: कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रामू के भाई रवि की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में घर के आंगन में जाल के सहारे एक युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय बड़ा भाई पत्नी के साथ दवा दिलाने गया हुआ था। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है।
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामू (20) मजदूरी आदि करता था। रविवार की दोपहर बड़ा भाई रवि अपनी पत्नी अनुपमा को लेकर, दवा दिलाने किसी निजी क्लीनिक पर चला गया। छोटा भाई अनमोल भी बाजार चला गया। थोड़ी देर बाद जब रवि लौटकर घर पहुंचा, तो रामू को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखा।
इस पर शोर मचाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर हल्का इंचार्ज दिनेश के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार सिंह ने रामू को फंदे से नीचे उतरवाया। भाई रवि ने बताया कि वह तीन भाई थे। माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। मृतक रामू की शादी नहीं हुई थी, वह हर प्रकार का नशा करता था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज जब वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गया था। तभी उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रामू के भाई रवि की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।