फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man dies after being shot in stomach, pistol and knife found, suspicion of murder in love affair

Hardoi: युवक की पेट में गोली लगने से मौत, शव के पास पड़ा तमंचा और चाकू, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Tue, 20 Aug 2024 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटनास्थल पर शव के पास ही तमंचा और चाकू पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Young man dies after being shot in stomach, pistol and knife found, suspicion of murder in love affair
घटनास्थल पर पड़ा चाकू - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में एक युवक की पेट में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के बड़े भाई ने पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों में आशनाई को लेकर घटना को अंजाम देने चर्चा है।

विज्ञापन

सूचना पर एसपी ने रात में मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार, हसनापुर गांव निवासी गौरव (28) पुत्र संतोष सिंह की सोमवार की देर रात पेट में गोली लगने से मौत हो गई। गौरव के शव के पास ही तमंचा व एक चाकू भी पड़ा मिला है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव मे भी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा हो रही है। एसपी नीरज जादौन ने भी सोमवार की देर रात करीब एक बजे गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed