फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man committed suicide in hardoi

हरदोई: पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर युवक ने दी जान, अब तक सामने आई ये बात

Sun, 21 Jun 2020 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide in hardoi
नंदराम की फाइल फोटो व मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ैयनपुरवा निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कोई कारण परिजन नहीं बता पाए।

विज्ञापन

ग्राम बढ़ैयनपुरवा निवासी नंदराम (40) पुत्र रामसागर गांव में ही रहकर खेती करता था। शनिवार रात वह अपनी पत्नी सुधा और दो पुत्रियों रुस्तमा और सपना के साथ मकान की छत पर सोया था। रात में किसी समय वह छत से उतरकर नीचे चला गया।

विज्ञापन


अंदर बने कमरे में उसने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब नंदराम की पत्नी सुधा नीचे उतरकर कमरे में पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो हरपालपुर कोतवाली से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed