फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young Man and his brother in law misdeed a teenage girl troubled by blackmailing committed suicide

किशोरी से हैवानियत: जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, युवती ने सुसाइड नोट में दोनों को बताया जिम्मेदार; एक गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

Kanpur Crime News: किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी जीजा और युवक ने घर बहाने से बुला लिया। यहां उसके घरवालों ने मारापीटा। इससे उसके कान से खून निकलने लगा था।

विज्ञापन
Young Man and his brother in law misdeed a teenage girl troubled by blackmailing committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र में युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। उस वीडियो के जरिये बहनोई ने भी ब्लैकमेल कर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दोनों अक्सर उससे दुष्कर्म करने लगे। इससे तंग आकर किशोरी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जीजा व साले समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी पत्थर घिसाई का काम करने वाले की बेटी हाईस्कूल पास करने के बाद घर में ही मां के काम में हाथ बंटाती थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल घाटमपुर कुरसेठा में वह परिवार संग एक शादी में गए थे। यहां एक युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी से दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस बीच युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। फिर वही वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। इसके बाद उसका बहनोई भी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बेटी से दुष्कर्म करता रहा। जीजा और साले की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मां से शिकायत की थी। मंगलवार को पत्नी छोटी बेटी को स्कूल लेने गई थी और वह काम पर गए थे। इसी बीच बेटी ने जहर खा लिया। हैलट में बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बुलाकर मारा-पीटा, कान से आने लगा था खून
किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी जीजा और युवक ने घर बहाने से बुला लिया। यहां उसके घरवालों ने मारापीटा। इससे उसके कान से खून निकलने लगा था। युवक और उसके परिवार वाले दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना
सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। आप लोगों की कोई गलती नहीं। आप ने हमेशा मेरा साथ दिया। आप सबको भी बहुत दुख दिया है मैंने। सॉरी मेरी छोटी बहन माफ कर देना। मेरी मौत के जिम्मेदार युवक और उसके घर वाले हैं। युवक के झूठ और टॉर्चर की वजह से वह अपनी जान दे रही है।

दहशत में सहमी रही किशोरी
परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी लगातार घुट-घुटकर जी रही थी। काफी समय तक इस कांड को लोकलाज की वजह से घर वालों से छिपाए रखा, लेकिन जब जीजा साले ने ज्यादा परेशान करने के साथ शोषण की इंतहा पार की तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी घर में डरी और सहमी रहती थी।

दोनों पक्षों में हुआ था लिखित समझौता
परिजनों ने बताया कि बेटी ने इस घटना की जानकारी उन लोगों को दी तो इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की। इसके बाद इस मामले को पुलिस में जाने की बात कही। तो वे लोग किशोरी के बालिग होने पर शादी कर लेने की बात करने लगे। इस दौरान थाना पुलिस न करके दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया था। 24 अगस्त को द शादी होनी थी।

किशोरी ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -नीरज ओझा, रावतपुर इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed