फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man alighting from auto hit by car, dies

Kanpur News: ऑटो से उतरे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 18 Mar 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Young man alighting from auto hit by car, dies
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोगूमऊ के पास रविवार देर रात ऑटो से उतरे युवक को तेज रफ्तार टक्कर मारकर भाग गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा निवासी विजय सिंह (42) भंवर सिंह कानपुर के गुजैनी में रहते थे। वह प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम को वह ऑटो से अपने घर आ रहा था। रायपुर - सरवन खेड़ा मार्ग पर रसूलपुर गोगूमऊ के पास लघुशंका के लिए वह ऑटो रुकवाकर नीचे उतरा। इसके बाद सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको सीएचसी गजनेर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल आए भतीजे शंकर सिंह ने बताया कि चाचा अविवाहित थे। वह किसी काम से गांव आ रहे थे। जिला अस्पताल से अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी गजनेर पुलिस को दी गई है। घटना स्थल भी उसी थाना क्षेत्र का है। गजनेर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed