फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   You can speed on Jaipuria Bridge from October 16

Kanpur News: जयपुरिया पुल पर 16 अक्तूबर से भर सकते फर्राटा

Tue, 30 Sep 2025 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
You can speed on Jaipuria Bridge from October 16
कानपुर। शहरवासी जयपुरिया पुल पर 16 अक्तूबर से फर्राटा भर सकते हैं। पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। सेतु निगम ने 15 अक्तूबर तक सभी कार्य पूरे करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सेतु निगम जयपुरिया रेलवे क्राॅसिंग पर 60 करोड़ रुपये से 990 मीटर लंबे पुल (आरओबी) का निर्माण करा रहा है। इसका निर्माण अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था। निर्माण ढाई साल में पूरा होना था लेकिन विभिन्न विभागों के अफसरों में सामंजस्य में कमी के चलते तय समय में निर्माण पूरा नहीं हो पाया। पुल का 98 फीसदी से ज्यादा निर्माण पूरा हो चुका है। सोमवार को पुल में पनचक्की चौराहे की तरफ बने रैंप पर सरियों का जाल बिछता नजर आया। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। कार्य 15 अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। 16 अक्तूबर को पुल पर यातायात शुरू किया जा सकता है। पुल के लोकार्पण की तारीख शासन तय करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed