फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogi government scissors on Gandhi khadi

गांधी की खादी पर योगी सरकार की चली कैंची

Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Yogi government scissors on Gandhi khadi
डेमो पिक
आजादी के बाद पहली बार इस वर्ष ऐसा होगा कि खादी पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली छूट का कोई फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा। ऐसा प्रदेश सरकार की नई पॉलिसी की वजह से हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार के नए नियमों के अनुसार खादी भंडारों के स्टॉक पर अब कोई छूट नहीं मिलेगी। जबकि नए उत्पादन पर 15 प्रतिशत छूट रहेगी। इस 15 प्रतिशत में भी पांच प्रतिशत बुनकरों को, पांच प्रतिशत संस्था को (विभिन्न मद के खर्च के लिए) और महज पांच प्रतिशत का ही लाभ खरीदार को मिलेगा। चूंकि पहले ही खादी भंडारों में करोड़ों रुपये का स्टॉक मौजूद है लिहाजा इस वर्ष यह पांच प्रतिशत छूट का लाभ मिलना मुश्किल है। व्यवहारिक रूप से केवल केंद्र सरकार से मिलने वाली 15 प्रतिशत छूट का ही लाभ उन्हें मिल सकेगा। गांधी जयंती से छूट का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


 

Yogi government scissors on Gandhi khadi
डेमो पिक
 
राज्य सरकार (खादी बोर्ड) ने खादी पर एमडीए (मार्केट डेवलपमेंट असेस्मेंट) पॉलिसी लागू कर दी है। जिसमें उत्पादन में तो 15 फीसदी छूट दी गई है, लेकिन खादी भंडारों में जो करोड़ों का स्टॉक रखा हुआ है उस पर कोई राहत नहीं दी है। जबकि केंद्र सरकार (केवीआईसी) ने जब एमडीए पॉलिसी लागू की थी तो स्टॉक में भी दस फीसदी छूट दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया।


गांधी जयंती पर खादी भंडारों में लगने वाली प्रदर्शनी की छूट लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित करती थी, लेकिन अब छूट घटने से लोगों की रुचि कम होगी। इसके पीछे वजह है कि गांधी जयंती पर लगने वाली प्रदर्शनी में खादी भंडारों में रखा हुआ स्टॉक ही बिक्री के लिए लगाया जा रहा है। पुराना स्टॉक खत्म होने पर ही नया लॉट आएगा। तब जाकर नई पॉलिसी का लाभ खादी भंडारों को मिल पाएगा। फिलहाल तो खादी की नई नीति से खादी भंडारों को बड़ा झटका लगा है। उधर, केंद्र सरकार से मिलने वाली 15 प्रतिशत छूट जस की तस बरकरार है। इसका फायदा खरीदारों को मिलेगा।


 

Yogi government scissors on Gandhi khadi
डेमो पिक
स्टॉक पर राहत देने से विभाग पर करोड़ों का बोझ बढ़ जाता इसलिए कोई राहत नहीं दी गई है। अगर खादी भंडार सचालकों को कोई परेशानी आ रही तो मुझसे आकर मिलें, कोई हल निकालूंगा। खादी आश्रमों का कोई अहित नहीं होगा।
सत्यदेव पचौरी, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री


नई पॉलिसी के मुताबिक स्टॉक में रखे हुए माल पर छूट नहीं मिल पाएगी। खादी बोर्ड ने यह पॉलिसी लागू की है।इसमें विभागीय अफसर कुछ नहीं कर सकते।
अभय त्रिपाठी, परिक्षेत्रीय अधिकारी खादी बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed