फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yogi government's energy minister suddenly reached the power house, JE and employees found missing

यूपी: अचानक बिजलीघर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, मचा हड़कंप, नदारद मिले जेई और कर्मचारी

Sun, 01 May 2022 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 May 2022 04:29 PM IST
सार

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा रविवार को जालौन हाईवे से गुजरते हुए अचानक विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। कई वाहनों के काफिले के साथ उनकी कार बिजलीघर में दाखिल होते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Yogi government's energy minister suddenly reached the power house, JE and employees found missing
एट रोस्टर सीट चेक करते हुए ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कालपी  के पास हाईवे से गुजरते समय ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा अचानक विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था और सप्लाई के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। इस औचक निरीक्षण के दौरान जेई सहित सभी कर्मचारी नदारद मिले। मंत्री के पहुंचने की खबर लगते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

बता दें कि झांसी से लखनऊ जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा कानपुर-झांसी हाईवे एट से गुजर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर हाईवे पर बने विद्युत उपकेंद्र पर पड़ी, जहां पर उन्होंने अपना काफिला रोक  दिया। बिजलीघर में पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर और ओसीबी मशीनों का निरीक्षण कर उनके बारे में बिंदुवार जानकारी ली। वहीं, रोस्टिंग रजिस्टर भी चेक किया और विद्युत सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर बृजेंद्र सिंह से सप्लाई के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन

ऑपरेटर ने बताया कि इस समय छह फीडरों में किसी को आठ नौ दस ग्यारह घंटे से ज्यादा सप्लाई नहीं दी जा रही है, क्योंकि ऊपर से ही रोस्टिंग का आदेश होता है उसी हिसाब से रोस्टिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री का निरीक्षण की खबर जैसे ही विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को लगी, तो हड़कंप मच गया। सभी लोग एट सब स्टेशन के लिए रवाना हुए, लेकिन इसके पहले ही ऊर्जा मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed