{"_id":"5d5ce2908ebc3e6c364410a6","slug":"yogi-government-first-cabinet-expansion-these-ministers-of-up-took-oath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के नए योद्धाः धर्मनगरी के उपाध्याय और कानपुर की नीलिमा को मिली जगह, इन पर भी जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के नए योद्धाः धर्मनगरी के उपाध्याय और कानपुर की नीलिमा को मिली जगह, इन पर भी जताया भरोसा
Wed, 21 Aug 2019 12:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कई मंत्रियों पर भरोसा जताया। धर्मनगरी चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जबकि कानपुर से नीलिमा कटियार ने भी राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
विज्ञापन
Trending Videos
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
चित्रकूट सदर विधायक और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई है। वह चित्रकूट जिले के पांचवें मंत्री बने। उपाध्याय का मूल गांव राशिन भरतकूप है। इनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चंद्रिका प्रसाद सीडीओ पद पर कार्य करते हुए रिटायर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वर्ष 2009 से लगातार भाजपा में कार्य किया। 2009 के बाद से इनको भाजपा ने वर्ष 2017 में सदर विधानसभा चित्रकूट सीट से चुनाव लड़ाया। जिसमें इन्होंने समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक वीर सिंह पटेल को 90366 वोट से हराया था। वर्ष 2018 में पार्टी के जिला अध्यक्ष का पद खाली होने पर इन्हें पदभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जानिए चौधरी उदयभान के बारे में, ऐसे तय किया सब इंस्पेक्टर से मंत्री बनने का सफर
यह भी पढ़ें: जानिए चौधरी उदयभान के बारे में, ऐसे तय किया सब इंस्पेक्टर से मंत्री बनने का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखन सिंह
औरैया जिले के दिबियापुर से विधायक लाखन सिंह ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मुख्यमंत्री आवास पर नौ बजे आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के लिए लाखन सिंह के पास मंगलवार शाम को आमंत्रण पहुंचा था।
नीलिमा कटियार
कानपुर के कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीलिमा भाजपा में पिछड़ी जाति के वर्ग का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। वह भाजपा की प्रदेश महासचिव भी हैं। इनकी मां प्रेमलता कटियार भी पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।
कमलरानी वरुण
घाटमपुर की विधायक कमलरानी वरुण भी मंत्री बनी हैं। कमलरानी पहले भी विधायक और सांसद भी रह चुकी हैं।