{"_id":"6ae37f35266f73d8cf002936","slug":"yoga-postures-help-in-physical-development-kanpur-news-c-214-1-knj1006-158493-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: योगासनों से शारीरिक विकास को मिलती है मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: योगासनों से शारीरिक विकास को मिलती है मदद
विज्ञापन
तालग्राम। काली देवी मंदिर परिसर में चल रहे योग शिविर में गुरुवार को योगाचार्य ने बच्चों की लंबाई और शारीरिक विकास में मददगार कई आसनों का अभ्यास कराकर उनकी उपयोगिता बताई।
योगाचार्य कुलदीप ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन, त्रिकोणासन और सूर्य नमस्कार करने की सही विधि बताई। साथ ही इनके शारीरिक लाभों की जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की मुद्रा सुधारने में मदद मिलती है।
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए योग के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ताड़ासन समेत विभिन्न आसन बच्चों को सक्रिय रखने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, बच्चों की लंबाई मुख्य रूप से आनुवंशिकता, पोषण और अन्य कारकों पर निर्भर करती है। योगाचार्य ने साधकों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस मौके पर कृष्ण कुमार, हिमांशु शर्मा, जीतू प्रजापति, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।