फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yoga keeps you healthy and gives happiness

योग ने किया निरोग, लौटीं जीवन में खुशियां

Mon, 19 Jun 2017 08:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 08:58 PM IST
सार

-योग ने किया निरोग, लौटीं जीवन में खुशियां
-कई लोगों ने योग से दूर कीं अपनी बीमारियां

विज्ञापन
yoga keeps you healthy and gives happiness
अमर उजाला की योगशाला

विस्तार

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला परशुराम वटिका, आर्यनगर में योगशाला का आयोजन कर रहा है। हर किसी के जीवन में योग का महत्व है, जीवनशैली सुधारने और कई तरह की समस्याओं-बीमारियों से बचने में योग कारगर है। गंभीर से गंभीर बीमारियों में भी योग के काफी अच्छे परिणाम रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो जिंदगी से हार चुके थे, निराश हो गए थे, उनको योग ने नया जीवन दिया। ऐसे लोगों ने अपने अनुभव अमर उजाला से साझा किए।
विज्ञापन


योग है सबसे अच्छी दवाई
रिटायर्ड एडीजी एस एन सिंह ने बताया कि गुस्सा, चिड़चिड़ापन उनके जीवन का हिस्सा बन गया था। जिंदगी में निराशा लगने लगी थी। पिछले 10 सालों से लंबर नाम की बीमारी से वह पीड़ित थे। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी में इतना दर्द रहता था कि वह लंगड़ा कर चलने लगे थे। कई डॉक्टर्स से इलाज कराने के बावजूद उनको आराम नहीं मिल रहा था। डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। फिर वे एक योग केंद्र के संपर्क में आए। लगातार 6 महीनों तक उन्होंने योग किया और अब वे आराम से चल-फिर पा रहे हैं। वेे रोजाना कम से कम 40 मिनट तक योग करते हैं। उन्होंने कहा कि योग अपने आप में एक दवा है जिसको हर किसी को लेनी चाहिए।
विज्ञापन


योग करे निरोग
40 सालों से पेट की बीमारी व रीढ़ की हड्डी में दर्द से पीड़ित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता सिविल इंजीनियर आर एन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने कई बड़े डाक्टरों से इलाज करवाया। हजारों दवाइयां खाईं, लेकिन उनको आराम नहीं मिला। फिर उन्होंने पिछले तीन सालों से योग करना शुरू किया। जो बीमारी पिछले 40 सालों से ठीक नहीं हो रही थी, उसमें महीने भर में ही आराम मिलने लगा और अब तो दर्द होता ही नहीं। वह रोजाना एक घंटे योग जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनर से सीखें योग 
योग चमत्कारिक तरीके  से बीमारियों को दूर करता है। यह कहना है सीए राहुल गुप्ता का, जो 8 सालों से शुगर व पेट की बीमारी से परेशान थे। उन्होंने बताया कि कोई भी डॉक्टर उनकी समस्या का कारण नहीं समझ पा रहा था। तमाम इलाज करवाने के बाद उन्होंने नियमित योग करना शुरू किया। आज उनको पेट की समस्या नहीं है और शुगर भी कंट्रोल में है। राहुल ने बताया कि वे रोजाना कम से कम 20 मिनट योग जरूर करते हैं।

योग ने दूर किया माइग्रेन 
देव अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र का संचालन करने वाले डा. ओमप्रकाश आनंद ने बताया कि सालों से उनको माइग्रेन (सिर दर्द) की समस्या थी। हर तरह का इलाज करवाया लेकिन स्थायी आराम नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने योग को अपनाया। रोजाना आधा घंटा योग करने से महीने भर में ही उनका सिर दर्द गायब हो गया। योग से डा. आनंद को इस कदर लगाव हुआ कि उन्होंने योग गुरुओं की शरण में जाकर योग ट्रेनिंग ली।


योग दूर करेगा हर रोग
योग प्रशिक्षक डा.रवींद्र पोरवाल ने बताया कि योग अगर सही तरीके से किया जाए तो वह बीमारी को 100 प्रतिशत तक ठीक कर देता है। यह व्यायाम नहीं, बल्कि निरोग बनाने की कला है। योग अंगों को स्वस्थ बनाता है और व्यक्ति को जल्दी बीमार नहीं होने देता। बस, यह ध्यान रखें कि योग करने के लिए किसी योग प्रशिक्षक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed