फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna water reached near three villages

तीन गांवों के पास पहुंचा यमुना का पानी

Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached near three villages
बैजामऊ बांगर गांव में यमुना का बढ़ा जलस्तर देखते एसडीएम आरसी यादव। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। यमुना नदी के जलस्तर में सोमवार की रात को लगभग एक मीटर की वृद्धि हो गई। पिचौरा, महेशपुर व बैजामऊ बांगर गांव के नजदीक पानी पहुंच गया। मंगलवार सुबह एसडीएम सिकंदरा ने ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बांध से पानी यमुना में छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से नदी के किनारे पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ की आशंका के चलते तहसील प्रशासन ने यमुना नदी की तलहटी पर बसे गांवों में सतर्कता बढ़ाई है। जलस्तर बढ़ने की जानकारी पर मंगलवार सुबह एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने राजस्व टीमों के साथ तीनों गांवों का निरीक्षण किया। यमुना में बढ़े जलस्तर को देखा और निगरानी के लिए लगाए गई राजस्व कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बारिश के बाद से यमुना नदी में सामान्य से तीन मीटर जलस्तर बढ़ गया है। तलहटी पर बसे अमराहट, पिचौरा, गौरीरतन बांगर, जैसलपुर महदेवा, महेशपुर व बेहमई गांव प्रभावित होने की आशंका है। इन तीनों गांवों में बाढ़ चौकी को सतर्क किया गया है। एसडीएम ने बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता कर बढ़े जलस्तर की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि छह बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। 18 नावों की व्यवस्था कर ली गई है। लेखपाल लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed