फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna's water level rises by one meter

यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़ा

Thu, 29 Jul 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises by one meter
राजपुर। लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा। विभागीय अफसर जलस्तर पर निगाह बनाए हुए। लगातार मौके का निरीक्षण कर रहे हैं। नदी के किनारे बसे गांवों में पानी घुसने की स्थिति की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती जनपदों में कई दिनों से हो रही बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। एक सप्ताह में यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़ा है। हालांकि नदी का पानी अभी खतरे के निशान से दूर है। फिर भी नदी की तलहटी में बसे गांव बेहमई, अमराहट, गौरीरतन बांगर, जैसलपुर, महदेवा, गौहानी, बछाटी, बीबनपुर, गौहानी बांगर आदि में रहने वाले लोग जलस्तर बढ़ने से बेचैन हैं।
विज्ञापन

बेहमई गांव में नाव से लोग यमुना नदी पार कर जा रहे हैं। जलस्तर में बुधवार को वृद्धि होने से घाटों पर कटान बढ़ने लगी है। यदि लगातार बारिश होती है तो जलस्तर और बढ़ने और नदी का पानी नजदीकी गांवों में घुसने से बाढ़ की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को तहसीलदार व राजस्व टीमों को यमुना नदी की तलहटी पर बसे गांवों में भेजकर जलस्तर का जायजा लिया जाएगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अफसरों से बात कर बढ़े जलस्तर की पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed