{"_id":"57f609b14f1c1b861526f5f0","slug":"yamraj-came-as-container-uncle-nephew-killed-three-injured-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमराज बनकर आया कंटेनर, मामा-भांजे की मौत, कार में सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमराज बनकर आया कंटेनर, मामा-भांजे की मौत, कार में सवार तीन लोग घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई सवायजपुर रोड पर यमराज बनकर आये एक कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
हरदोई के लोनार में अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे बरेली के थाना फरीदपुर पारा निवासी रामू (27) और उसके भांजे आदित्य (8) की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार में सवार बाकी तीन लोग प्रमोद (35), गुड़िया (30) और यश (10) गंभीर रूप से घायल हैंं। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन के माध्यम से किनारे कराकर जाम खुलवाया।