फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yagopavit sanskar

51 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Mon, 09 Feb 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
yagopavit sanskar
गांधी नगर स्थित गणेश पार्क में श्री शनि साईं मंदिर में चल रहे 15 वें वार्षिकोत्सव में रविवार को मंत्रोचार के बीच विधिविधान से 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जिसमें 24 बटुकों को छोड़ सभी ने सिर मुंडवाकर हवन मंडप में बैठे। सुबह साढ़े छहे बजे से बटुकों का मंदिर में आना शुरू हो गया था।

इसके साथ दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम में शहर के अलावा अन्य जनपदों से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आचार्य विनोद अग्निहोत्री व सहयोगी आचार्यों ने पूर्ण वैदिक रीति से बटुकों को गायत्री दीक्षा प्रदान की।
विज्ञापन


बताया कि अब वह वेदमाता गायत्री की उपासना के अधिकारी हो गए है, उन्हें अब ब्रम्हचर्य का पालन करने के साथ किसी को कष्ट नहीं देना होगा।

कार्यक्रम में मंदिर के वरिष्ठ पुजारी गंगा शरण दीक्षित, रंजीत भदौरिया समेत समिति के लोगों ने योगदान दिया। यज्ञोपवीत संस्कार  में शामिल हुए 51 बटुकों को समिति की ओर से लंगोटी, धोती, जनेऊ, दंड, खड़ाऊं, मौर, भिक्षा पात्र, मिष्ठान, पुष्प की भेंट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed