{"_id":"7771f624cc42d1666af8a4936848f7e6","slug":"yadupti-became-new-president-of-upca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदुपति बने यूपीसीए के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदुपति बने यूपीसीए के अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदुपति सिंघानिया को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जब तक नए जीएम का चुनाव नहीं होता तब तक यह पद भी अध्यक्ष के पास ही रहेगा। रविवार को होटल लैंडमार्क में हुई यूपीसीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में ये निर्णय हुए हैं। दरअसल, गौर हरि सिंघानिया के निधन से यह पद खाली था।
बैठक में यह भी तय हुआ है कि गौर बाबू के बाद रिक्त हुए डायरेक्टर पद पर भी फिलहाल कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी। गाजियाबाद में भी छह महीने के अंदर स्टेडियम का निर्माण शुरू करने पर भी सहमति बनी है।
एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में सचिव राजीव शुक्ला, डायरेक्टर यदुपति सिंघानिया, शोएब अहमद, एमएम मिश्रा, पीडी पाठक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद सचिव राजीव शुक्ला पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से यदुपति सिंघानिया को यूपीसीए का अध्यक्ष बनाया गया है। वैसे भी गौरबाबू की भरपाई को कोई पूरा नहीं कर सकता है। यूपी क्रिकेट के उत्थान और विकास में उनका विशेष योगदान है। वर्तमान में कुल 10 डायरेक्टर हैं।
गौरबाबू की जगह अभी किसी को डायरेक्टर नहीं बनाया जाएगा। रही बात जीएम पद पर तो जल्द ही कोई नई तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के प्लेयर्स पवेलियन, प्लेयर्स गैलरी के 33 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। अब ग्रीनपार्क में ड्रेसिंग रूम की समस्या खत्म हो जाएगी।
जल्द ही कोई मैच आवंटित कराया जाएगा। एसोसिएशन के स्टेडियम पर बातचीत चल रही है। फाइनल होते ही काम भी शुरू होगा। यूपीसीए का अपना स्टेडियम गाजियाबाद में छह माह में बनने शुरू हो जाएगा।