फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   X-ray machine was out of order during the day, speed was slow in the evening

Kanpur News: एक्सरे मशीन दिन में रही खराब, शाम को धीमी रही रफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine was out of order during the day, speed was slow in the evening
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की ग्राउंड फ्लोर लगी एक्स-रे मशीन शुक्रवार देर रात खराब हो गई, जो शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सही हो पाई। मशीन सही तो हुई लेकिन उसकी धीमी रफ्तार मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी रही।
विज्ञापन

सैफई की ट्रामा इमरजेंसी में हर रोज करीब 600 मरीज आते हैं। शुक्रवार रात ट्रॉमा सेंटर की ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरा नंबर 10 में लगी 850 एमएम की एक्स-रे मशीन खराब हो गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने मशीन को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन वह चालू नहीं हो सकी। इसके बाद इमरजेंसी स्टाफ ने मरीजों को पुरानी ओपीडी के कमरा नंबर 38 व 39 में भेजना शुरू किया। यहां वैकल्पिक रूप से चालू एक्स-रे मशीनों से जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच कराने के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। शाम को मशीन सही तो करा दी गई, लेकिन रफ्तार इतनी धीमी रही कि एक-एक एक्सरे में 15 से 20 मिनट तक लग रहे थे। इमरजेंसी की ट्रामा सेंटर में लगी एक्सरे मशीन करीब 15 साल पुरानी है। इससे वह आए दिन खराब बनी रहती है। इसका खामियाजा दूर-दराज से आने वाले मरीजों को आए दिन उठाना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप होने की वजह से रोज कई सड़क हादसों के घायल मरीज यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिमरुआ गांव निवासी राजबीर (35) ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम कथुआ मोड़ के पास सड़क किनारे बैठा था, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह घायलावस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने पैर की चोट को देखते हुए उसे एक्स-रे के लिए भेजा लेकिन एक्सरे मशीन खराब होने के चलते उसे डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में घायल को पुरानी ओपीडी में भेजा गया।

मैनपुरी निवासी गंगन कुमार ने बताया कि उनके पिता रक्षपाल सिंह (65) की शनिवार को तबीयत खराब होने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे लिखा, लेकिन मशीन खराब होने के चलते दो घंटे बाद भी एक्स-रे नहीं हो सका। बाद में उन्हें भी पुराने भवन में जांच कराने के लिए कहा गया। तीमारदारों को मरीज की जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

मरीजों की बढ़ती भीड़ और जांच में हो रही देरी से मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी है। उन्होंने इमरजेंसी में जल्द से जल्द नई और हाईटेक एक्स-रे मशीन लगवाने की बात कही। इससे आपात स्थिति में किसी की मरीज की जान खतरे में न पड़े।


इमरजेंसी की ट्रामा सेंटर में लगी एक्सरे मशीन में तकनीकी खराब आने से वह बंद हो गई। इससे मरीजों को असुविधा हुई। शनिवार शाम को यह मशीन सही करवा दी गई। शासन से नई मशीन के लिए अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही नई मशीन लगवा दी जाएगी।
-डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस सैफई आयुर्विज्ञान विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed